फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: झमाझम बरसे मेघ,राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शनिवार को दोपहर और शाम को झमाझम बारिश से किसान जहां गदगद हो गए वहीं सड़कों और बस्तियों में जलजमाव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले 24 घंटे में कुल 20 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 12 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन

अगस्त में सामान्य से कम बारिश होने से किसान परेशान हो गए। सूखे की आहट लोगों को सताने लगी, लेकिन सितंबर के पहले सप्ताह में मानसून एक बार फिर लौटा। छह सितंबर की रात में बारिश के बाद मौसम लगातार सुहाना बना हुआ है। सात, आठ सितंबर को भी रात में करीब एक घंटे से अधिक बारिश हुई। शनिवार को दोपहर में एक घंटे तक तेज और उसके बाद रूक-रूककर बारिश होती रही। शाम छह बजे से सात बजे तक एक घंटे तक तेज बारिश हुई। जिससे खेतों में जहां पानी लगने से किसान खुश हो गए वहीं नगर से लेकर ग्रामीण अंचलो में सड़कों पर पानी भर गया।
ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, भदोही सहित अन्य क्षेत्रों में रूक-यककर बारिश होती रही। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डा.आरपी चौधरी ने बताया कि यह बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी है। लेकिन दलहन, तिलहन सहित सब्जी के फसल के लिए नुकसान देह साबित होने की बात की गई। जो नीचले स्तर पर खेत है, वहां पर पानी लगने की यथास्थिति संभावना बन गई है। बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूरवा हवा चली। 10 से 12 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ डा. आरपी चौधरी ने बताया कि बैंगन फसल में रोग लग रहे हैं। किसान विशेषज्ञों से संपर्क कर दवा का छिड़काव करें। इससे फसल सुरक्षित होगा। ग्रामसभा भिडिऊरा के किसान सुबाष दूबे ने बताया कि तापमान में निरंतर उतार चढ़ाव हो रहा है। इसके कारण बैंगन में तना छेदक और फाल छेदक रोग लगने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें