ज्ञानपुर।पंचायती राज सेेवा परिषद जिला इकाई की ओर से सोमवार को जिला मुख्यालय सरपतहां में तीन सूत्री मांगों के समर्थन में धरना दिया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष एवं डीपीआरओ रामआसरे दुबे के नेतृत्व में सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम केशवनाथ गुप्ता को सौंपा। मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की गई।
एसडीएम ने ज्ञापन लेकर आश्वस्त किया कि वे उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाएंगे। अध्यक्ष ने कहा कि पीडीएस संवर्ग की ओर से जबर्दस्ती अनु चित दबाव बनाकर एक अगस्त को शासनादेश करा दिया गया है। जो कि पंचायत राज विभाग की स्वायत्तता पर हमला है। इसे संगठन की ओर से हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक शासनादेश वापस नहीं लिया जाता, तब तक संगठन की ओर से संघर्ष जारी रहेगा। मंत्री प्रभाशंकर ने कहा कि ग्राम पंचायत से लेकर प्रत्येक स्तर पर पंचायत विभाग को ग्राम विकास से मुक्त कर आईएएस और पीसीएस संवर्ग के अधिकारियों को नियुक्त कर दिया जाए। इससे ग्राम स्वराज की संकल्पना को पूर्ण किया जा सके। इस मौके पर राकेश दुबे, सुरेश तिवारी, रूपेश श्रीवास्तव, प्रदीप बिंद, रमाशंकर मिश्र, गणेशधर, इंदर राय, अजय, रवि ओझा, गुलपत राम, धनजीत, नारायण दत्त, सुजीत, रमेश, नीरज, प्रदीप, हर्षवर्धन, तपसीराम, मंगेश, सुबेदार राकेश आदि रहे।