फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से बचाव और राहत की कार्ययोजना तैयार करें अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बाढ़ से बचाव व राहत कार्य की तैयारी शुरू करने के लिए बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बाढ़ से बचाव व राहत कार्य के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपदा के आने से पूर्व और बाद की कार्ययोजना बनाकर जनसमुदाय को राहत पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। बाढ़ एवं अतिवृष्टि को दृष्टिगत रखते हुए राहत एवं बचाव कार्य से जुडे़ सभी विभागीय अधिकारी अपनी-अपनी कार्ययोजना पूर्व के वर्षों में आई बाढ़ के अनुभव के आधार पर तैयार कर लें। ताकि भविष्य में परेशानी न हो सके। अधिकारी उन गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करें और उनके सुझाव के आधार पर तैयारी करें। ताकि अगर बाढ़ आ भी जाती है तो तत्काल बाढ़ पीड़ितों की सहायता करके उन्हें सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करके बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को निर्देश दिया कि वे जिले में स्थापित सभी बांधों व स्परों का बारीकी से निरीक्षण कर लें। यदि कहीं मरम्मत की जरूरत है तो तत्काल करवा दें। संवेदनशील बांधों पर पैनी नजर रखें। सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों में राहत शिविर लगाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती, नाव एवं नाविकों की सूची, ब्लॉक एवं ग्राम आपदा प्रबंधन समिति का गठन, जीवनरक्षक उपकरण, मोटर वोट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।
उन्होंने बाढ़ खंड के अभियंताओं को निर्देश दिया कि सभी बंधों के उचित स्थान पर पर्याप्त बोल्डर, बालू की बोरी, नाइलान आदि की व्यवस्था करें। विद्युत निगम के अभियंताओं को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली के खंभों एवं तार आदि की जांच कर लें और जर्जर खंभों व तार अविलंब बदलवा दें। ऐसे गांव जहां पर बाढ़ आने की प्रबल संभावना रहती है, ऐसे गांवों में निवास करने वाले लोगों की सूची बनाई जाय। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बाढ़ नियंत्रण से संबंधित सभी बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, एसडीएम भदोही चंद्रशेखर, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, एआरटीओ अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें