फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बारिश से धुली तैयारी, छह सड़कों पर 250 से ज्यादा गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में बारिश ने सड़कों के मरम्मत और पैचिंग के दावों की पोल खोल दी है। जिले में एक वर्ष के अंदर गड्ढामुक्त की गई सड़कें बारिश के बाद गड्ढों से भर गईं हैं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर-दुर्गागंज तिराहे के पास ज्ञानपुर-भदोही मार्ग को छह महीने पूर्व जिले में सीएम योगी के आगमन के दौरान भरा गया था।
अब इस सड़क पर 70 से अधिक गड्ढे हो गए हैं। इसी तरह जिले की छह सड़कों पर 250 से अधिक गड्ढे हैं।
ज्ञानपुर-भदोही मार्ग बारिश होते ही खराब हो चुका है। इस पर दुर्गागंज तिराहे के पास 70 से अधिक गड्ढे हैं। इसी तरह भदोही विधानसभा के भदोही-वाराणसी मार्ग से जुड़ने वाला बरदहा-मई मार्ग प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बना था।
चार किमी की इस सड़क के गड्ढों को लगभग 10 महीने पहले भरा गया था। बारिश होने के बाद यह सड़क गड्ढों से भर गई है। इसमें 20 से अधिक गड्ढे बन गए हैं। इसी तरह दो किमी लंबे ब्रह्ममाश्रम-आहोपुर मार्ग की हालत बारिश होते ही बेहद खराब हो गई है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर विस का जंगीगंज-जगापुर पड़ान मार्ग पैचिंग के आठ महीने बाद ही गड्ढों से भर चुका है। यहां 50 से अधिक गड्ढे हैं। भदोही विधानसभा के सुरियावां-भदोही मार्ग की पैचिंग छह महीने पहले की गई थी।
अब बारिश के बाद 60 से अधिक गड्ढे हो गए हैं। फत्तूपुर में इतना बड़ा गड्ढा हो गया है कि वाहनों के पलटने का खतरा बढ़ गया है। दुर्गागंज के कुढ़वा-वारी मार्ग के चार किमी हिस्से की मरम्मत पांच महीने पहले की गई थी। बारिश के बाद दुर्गागंज बाजार से निकलते ही गोशाला के पास तक 100 मीटर में 50 से अधिक गड्ढे हो गए हैं। वहीं, औराई की गोपपुर से राजमार्ग को जोड़ने वाली सड़क अब बारिश के पानी से भर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें