संवाद न्यूज एजेंसी
गोपीगंज। नगर पालिका परिषद महाकुंभ की तैयारियों को लेकर सख्त है। नगर की सीमा से होकर वाराणसी-प्रयागराज हाईवे गुजरता है। दो दिवसीय महा सफाई अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था सुसज्जित किया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे रखे गए बालू, रेता, ठेला आदि रख कर किए गए अतिक्रमण हटाने के साथ ही पटरियों से झाड़ियों की कटाई करके सफाई व्यवस्था बेहतर की जाए। इसके अलावा राजमार्ग पर सभी शौचालयों को साफ सुथरा किया जा रहा है। ईओ धर्मराज सिंह ने सफाई कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया है। हाईवे, सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी कूड़ा करकट न दिखाई दे। दर्जनों सफाई कर्मचारी सफाई व्यवस्था में लगे हैं। इस मौके पर विनोद सेठ, रामानंद, लल्ला आदि सफाई कार्य में लगे रहे। संवाद