फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: उपभोक्ता आयोग ने पीड़िता को सौंपा बीमा क्लेम का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला उपभोक्ता आयोग की अदालत ने बृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद बीमा क्लेम का 16 लाख 83 हजार 82 रुपये का चेक सौंपा। चेयरमैन संजय कुमार डे से चेक पाते ही उपभोक्ता का चेहरा खिल उठा। जिला उपभोक्ता आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि प्रमिला पत्नी श्याम घर रामराज यादव निवासी भावसिंहपुर, गोपीगंज ने सितंबर 2022 में आयोग में प्रबंधक रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कंपनी करापक्कम चेन्नई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि बीमा कंपनी द्वारा बीमा क्लेम न दिए जाने का आरोप लगाया था। सुनवाई के बाद आयोग ने 23 अगस्त 2024 को पीड़ित को 15 लाख रुपये छह फीसदी ब्याज के साथ देने का निर्देश दिया था। आयोग के आदेश के बाद बीमा कंपनी से मिले 1683082 रुपए के चेक को पीड़िता को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें