फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 12 से 21 जनवरी तक स्कूलों में आयोजित होंगी प्री-बोर्ड परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले जिले में प्री-बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। शिक्षा विभाग ने इसकी तिथि तय कर दी है। 12 से 21 जनवरी के बीच 193 विद्यालयों में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज से शुक्रवार यानि दो जनवरी से रिजर्व प्रश्नपत्र का वितरण शुरू हो जाएगा। छह जनवरी तक सभी कॉलेजों को प्रश्नपत्र लेने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। उसके पहले प्रायोगिक और प्री बोर्ड परीक्षाएं होनी है। परीक्षाएं बोर्ड के मूल प्रश्नपत्रों के अनुरूप कराई जाएंगी। साल 2025 में उपयोग न किए गए अतिरिक्त (रिजर्व) प्रश्नपत्रों का प्रयोग होगा, इससे छात्र-छात्राएं वास्तविक बोर्ड परीक्षा के स्तर का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 54,371 परीक्षार्थी इस प्री-बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि सभी विद्यालयों को समय से परीक्षा के आयोजन की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा का प्रश्नपत्र पैटर्न, अंक विभाजन और समय-सीमा पूरी तरह यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा के अनुरूप होगी।
इससे विद्यार्थियाें को परीक्षा के दबाव, समय प्रबंधन व प्रश्नों की प्रकृति को समझने में मदद मिलेगी। इस परीक्षा को भी सीसीटीवी की निगरानी में कराया जाएगा।
लापरवाही बरतने पर विद्यालय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा 12 से 21 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी। परिषद की ओर से इसे समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दो जनवरी से विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज से प्रश्नपत्र का वितरण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें