फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रोमांचक मुकाबले में प्रयागराज ने अंतिम गेंद पर कन्नौज को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। सेवा सदन इंटर कॉलेज मैदान पर बृहस्पतिवार को मोढ़ टी 20 चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कन्नौज और प्रयागराज के बीच खेला गया। जिसमें अंतिम गेंद पर प्रयागराज ने जीत दर्ज कर ट्राॅफी अपने नाम की।
विज्ञापन

कन्नौज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के मैच सभी खोकर 19.5 ओवर में 167 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें मानिक मौर्या 51, राज नाविक 37 रनों का योगदान दिया। प्रयागराज के गेंदबाज आदर्श पांडेय 3 और कृष्णा यादव ने 2 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे प्रयागराज के बल्लेबाज सिद्धार्थ मिश्रा 42, आशीष रत्नम 38 और मयंक दुबे के 37 रनों के बदौलत अंतिम गेंद पर 168 रन बनाने में सफल रही। कन्नौज के गेंदबाज शशांक यादव ने और शिवम ने दो-दो विकेट झटके। सिद्धार्थ मिश्रा मैन ऑफ द मैच रहे। उन्हें एक कलर टीवी दिया गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मानिक मौर्य को फ्रिज देकर पुरस्कृत किया गया। विजेता टीम प्रयागराज को ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपये नगद पुरस्कार के रुप में दिया गया। उपविजेता टीम कन्नौज को 51 हजार रुपये और एक ट्रॉफी दी गई। मैच में अंतिम गेंद तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। फाइनल मैच देखने के लिए 10 हजार की संख्या में लोग मौजूद रहे। मैच के निर्णायक रत्नेश तिवारी और गुड्डू गौतम रहे। चेयरमैन सुरियावां विनय चौरसिया और भदोही ब्लाॅक प्रमुख प्रशांत सिंह चिट्टू ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मौके पर जिपं सदस्य कैलाश दुबे, राहुल सिंह, ऋषि सिंह, प्रशांत, मुन्ना, सुनील पूरी, धीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें