फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिला क्रिकेट एसोसिएशन को हराकर प्रतापगढ़ फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। प्रतापगढ़ की टीम मदनपुर सगरा के ग्रीन पार्क में खेले जा रहे डीघ ब्लॉक राज्य आमंत्रण चैंपियंस क्रिकेट ट्राफी 2024 के फाइनल में पहुंच गया है। सोमवार को खेले गए सेमीफाइनल में प्रतापगढ़ ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन भदोही को 118 रन के अंतर से से हरा दिया। प्रतापगढ़ के विकास चौहान मैन आफ द मैच रहे।
विज्ञापन

टाॅस जीतकर प्रतापगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 195 रन बना दिए। जिसमें विकास चौहान ने 65, मो. उमर ने 29, लक्ष्मण यादव ने 26 रन और शिव सोनकर ने 22 रन बनाए थे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के रवि चौहान ने तीन विकेट लिए। जवाब में उतरी जिला क्रिकेट एसोसिएशन की मजबूत टीम अप्रत्याशित रूप से 11 ओवर में महज 77 रन बनाकर सिमट गई। जिसमें केवल अभिषेक 11 रन और विपिन विश्वकर्मा 16 रन ही दहाई की संख्या पार कर सके। प्रतापगढ़ के कृष्ण सरोज ने तीन, मो.उमर व साजिद ने दो-दो विकेट लिए। प्रतापगढ़ के लिए 65 रन बनाने वाले विकास चौहान को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। उन्हें विशंभर नाथ मिश्रा और ओमप्रकाश मिश्रा के हाथों स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। मैच में माता स्वरूप शुक्ला, शिवजी मिश्रा, रवींद्र सिंह पटेल, मदन पांडेय, दुर्गेश चंद पांडेय आदि का खासा सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें