ज्ञानपुर। गुहार लगाने पर पुलिस जरूरतमंद के पास पिछले महीने की तुलना में देर से पहुंच रही है। उसकी रफ्तार सुस्त होने की वजह से प्रदेश में उसकी रैंगिंग तीन से गिरकर पांच तक पहुंच गई है। पुलिस लोगों तक 7.09 मिनट में पहुंच रही है जबकि पिछले महीने 7.08 मिनट में पहुंचती थी। हालांकि जोन पर जिले की पुलिस लगातार 25वें भी सबसे तेज है।
पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) आपात कालीन नंबर 112 से जुड़ी है। सूचना मिलते ही इसको घटनास्थल पर रवाना किया जाता है। सूचना मिलने और मौके पर पहुंचने के समय को रिस्पांस टाइम कहा जाता है। वर्ष 2022 में जिले की पुलिस का रिस्पांस टाइम बहुत खराब था लेकिन 2023 में लगातार स्थिति में सुधर हुआ। एक साल पहले जहां रिस्पांस टाइम आठ मिनट 38 सेकेंड था, जो एक मिनट तक घट चुका है। दिसंबर 2023 में रिस्पांस टाइम सात मिनट छह सेकेंड होने से प्रदेश में दूसरी रैंक मिली। मार्च महीने में सात मिनट नौ सेकेंड होने से जोन स्तर पर लगातार 25वें महीने जहां पहले स्थान पर है लेकिन एक सेकेंड समय कम होने के कारण प्रदेश स्तर पर तीसरी से पांचवे स्थान पर पहुंच गई है। पुलिस अधीक्षक डाॅ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि फरवरी में यूपी 112 की रिस्पांस टाइम में सुधार हुआ है। मार्च महीने रैंक कम हुई है, उस पर ध्यान दिया जाएगा।