फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रमोद यादव बने उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के अभोली ब्लॉक अध्यक्ष

विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ निर्वाचित पदा​धिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
दुर्गागंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक संगठन का चुनाव मंगलवार को अभोली ब्लॉक परिसर में हुआ। निर्वाचन अधिकारी सूर्यकांत मौर्य की देखरेख में हुए चुनाव में विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पद पर प्रमोद यादव और ब्लॉक मंत्री पद पर श्रीश्याम बिहारी मनोनीत हुए। इसके अलावा संयुक्त मंत्री पद पर कमलेश चंद और कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार बिंद बनाए गए। नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष घनश्याम यादव ने पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए शिक्षकों के हक में आवाज उठाने की अपील की। कहा कि संगठन की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। इस मौके पर शिव शंकर यादव, सूबेदार यादव, भागु राम बिंद, संतोष पाल, मान बहादुर, राधेश्याम यादव, लाल बाबू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें