फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आरक्षण का कोटा बढ़ाने के लिए प्रमासपा का धरना

विज्ञापन
आरक्षण बढ़ाने को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना देते प्रमासपा के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण कोटा बढ़ाने की मांग के लिए बुधवार कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। पीएम को संबोधित पत्रक डीएम को सौंपकर 20 अति पिछड़ी जातियों को 25 प्रतिशत आरक्षण कोटा दिलाने की आवाज उठाई। कहा कि मांग के समर्थन में हर स्तर से संघर्ष किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी महेंद्र कुमार बिंद ने कहा कि आरक्षण की मांग के लिए प्रमासपा का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। पार्टी के लोग बिंद, केवट, कश्यप, निषाद, नाई, विश्वकर्मा, चौहान, पाल, प्रजापति, गौंड़, कहार, मौर्य, राजभर, माली, हलवाई, अंसारी, डफाली, हाशमी समेत कुल बीस अति पिछड़ी जातियों को 25 प्रतिशत अलग से आरक्षण बढ़ाकर दिया जाए। इसके लिए पहले भी आवाज उठाई गई है। शासन स्तर से संज्ञान नहीं लिए जाने से नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस मौके पर रामजीत बिंद, लालचंद्र, रामसजीवन, नंदलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें