फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदीप यादव सपा के दूसरी बार बने जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अभोली के गोकुलपट्टी निवासी प्रदीप यादव पर सपा ने एक बार फिर भरोसा जताया। शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जिलाध्यक्ष मनोनित किया। मनोनयन की खबर सुनते सपा पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया से लेकर फोन पर बधाईयों का तांता लग गया। 2005 में जिला पंचायत सदस्य रहे प्रदीप 2011 से 2014 तक जिलाध्यक्ष रहे। 2012 के चुनाव में उनके नेतृत्व में जिले की ज्ञानपुर, भदोही और औराई सीट पर सपा ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका ईमानदारी से निवर्हन करेंगे। खुशी जताने वालों में भदोही विधायक जाहिद बेग, ओम प्रकाश यादव, रामधनी यादव, अजीत सिंह क्षत्रिय, हसनैन अंसारी, सर्वेश यादव, लालू यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें