फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं से बदलें कैरियर,सरकार युवाओं के साथ

विज्ञापन
औराई के केशव प्रसाद राल्ही पीजी कॉलेज में स्मोर्टफोन के साथ छात्र। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
घोसिया। योजनाओं का लाभ उठाकर कैरियर को बदला जा सकता है। सरकार प्रतिभावान युवाओं के साथ है। उक्त बातें शुक्रवार को केशव प्रसाद राल्ही पीजी कॉलेज-औराई में कौशल विकास योजनांतर्गत बीकाम-बीएससी तृतीय वर्ष के 71 छात्र-छात्राओं में स्मार्टफोन का वितरण करते हुए मुख्यअतिथि ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्रा ने कही। कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल अधिकारी सत्यदेव दुबे, प्राचार्य डॉ. आलोक त्रिपाठी के साथ मुख्यअतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए किया। अनुपस्थित रहने वाले तीन लाभार्थियों की उपस्थिति होने पर स्मार्टफोन उपलब्ध करा दिया जाएगा। प्राचार्य ने लाभार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवा शक्ति को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए इस तरह की योजनाओं को महत्व दे रही है। युवा शक्ति दक्षता से जीवन का कैरियर चुन सकते हैं। महामारी में स्मार्टफोन और टैबलेट शैक्षणिक व्यवस्था को आगे बढ़ाने में मुख्य किरदार निभाया है। योजना का सदुपयोग कर जीवन को सुदृढ़ बनाने की कामना की। इस मौके पर डॉ. कुलदीप पांडेय, प्रवीण सिंह, डॉ. नीतू शुक्ला, अनुराधा, शिवकुमार मिश्रा, शैलेंद्र चौरसिय, शिवप्रकाश मिश्र, कमलेश कुमार, डॉ. अवनीस मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें