वीरमपुर में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार समापन हो गया।
फाइनल मैच पाली और प्रभावती हास्पिटल के बीच हुआ। पाली ने पहले बैटिंग किया, 88 रन पर आल आउट हो गया।
जवाब में खेलने उतरी प्रभावती हास्पिटल ने दो विकेट खोकर मैच जीत लिया।
मुख्य अतिथि प्रमुख पति विकास यादव रहे। उन्होंने विजेता, उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
इस दौरान राजेश यादव, विनोद यादव, जेपी यादव, शिवराम, संतलाल यादव, जनार्दन, मनोज, मंगलम आदि मौजूद थे।