फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रभातफेरी निकाल बच्चों ने वीरों को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को राजकीय एवं परिषदीय स्कूलों की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमें स्लोगन के माध्यम से छात्र-छात्राओं और बच्चों ने वीरों को नमन किया।
विज्ञापन

विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में प्रधानाचार्य विजय सिंह यादव के नेतृत्व में निकली प्रभातफरी ज्ञानपुर नगर के शीतल पाल तिराहा, पुरानी बाजार, प्रोफेसर कॉलोनी से होकर कॉलेज में आकर समाप्त हुई। इस मौके पर डॉ. हरीश चंद्र यादव, शिव कुमार आदि रहे। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानपुर आशीष मिश्रा के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय संसारपुर से प्रभात फेरी निकाली गई। एआरपी योगेश मौर्या, प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्रा, दिलीप दुबे, लालचंद, संजना सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय से संजीव मिश्रा, अरुण आदि रहे।
औराई ब्लॉक में कंपोजिट विद्यालय डभका में प्रभातफेरी एवम तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा प्रभात फेरी तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों का जयघोष किया। इस मौके पर संतोष सिंह, मानिक चंद पाल, रमेश कुमार, अच्छेलाल दुबे, सविता सिंह आदि रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहसेपुर में प्रधानाध्यापक त्रयंबक मिश्र, ज्योति वर्मा, छोटेलाल आदि रहे। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, उच्च प्राथमिक विद्यालय चकदुखरन पांडेपुर से प्राथमिक विद्यालय कस्तूरीपुर तक प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें घनश्याम यादव, विजय गुप्ता, संदीप गुप्ता, सुरेश विश्वकर्मा, अंजनी गुप्ता कृष्णकुमार, राजनाथ यादव, प्रधान माधुरी सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन

कौलापुर संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय बेरासपुर में बच्चों और शिक्षकों की तरफ से प्रभातफेरी निकाली गई। जहां बच्चों द्वारा देशभक्ति नारों और गीतों से पूरा गांव गुंजायमान होता रहा। बच्चों के हाथों में तिरंगा और जुबान पर भारत माता की जय और वन्देमातरम् के नारा से देशभक्ति का जज्बा दिखा। इस मौके पर जमाल अख्तर, सुभाष चंद, महेंद्र दूबे, नरेन्द्र सिंह, सुनील मौर्य, श्रीप्रकाश तिवारी, दिलीप कुमार, महेश त्रिपाठी, सतीश कुमार, बीना तिवारी सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें