फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तार टूटने से आठ घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के बाजार सलाबत खां मोहल्ले में जर्जर विद्युत तारों के चलते आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। बार-बार की कटौती से जनता भी आजिज आ गई है। शुक्रवार को सुबह अचानक 8 बजे विद्युत तार टूट कर गिर गया। लोगों की सूचना पर विभाग ने शट डाउन लिया। बाद में किसी प्रकार से व्यवस्था ठीक कराकर शाम को 5 बजे आपूर्ति बहाल कराई जा सकी।
विज्ञापन

वार्ड सभासद सुफियान अंसारी ने बताया कि मोहल्ले के ट्रांसफार्मर की भी क्षमता बढ़ाई की जानी है। जर्जर तारों को भी बदला जाना है। कहा कि ट्रांसफार्मर और जर्जर तारों पर अधिक लोड से आए दिन न केवल ट्रांसफार्मर खराब हो रहा है, बल्कि तार टूट कर गिर रहे हैं। लोगों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह बिजली का तार टूटने पर अफरा तफरी मच गई। उसी समय सभासद के साथ मोहल्ले के दर्जनों लोग विधायक जाहिद बेग के आवास पर पहुंचे और उनसे भेंट कर व्यवस्था सुधरवाने की मांग की। विधायक ने लोगों को आश्वस्त कर लौटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें