फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बलिदान दिवस पर याद किए गए डॉ. श्यामा प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जगह-जगह भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदानों को याद किया और उन्हें भारत मां का सच्चा सेवक बताया।
विज्ञापन

नईबाजार में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी राष्ट्रीय की एकता की कड़ी रहे और देश की अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान भदोही नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, राजीव मोदनवाल, कैलाश मोदनवाल, शीतला प्रसाद उमर, राकेश मोदनवाल, हिमांशु मोदनवाल, रमेश कुमार भगवानदास मोदनवाल सहित अन्य रहे। इसी तरह एक अन्य कार्यक्रम धौरहरा के सभासद अजय दूबे के आवास पर हुई। श्रद्धांजलि सभा के दौरान देश की एकता-अखंडता के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा दिए गए बलिदान की चर्चा की गई। इस दौरान लोगों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। कार्यक्रम में अजय दूबे, सत्यशील जायसवाल, रविंद्र दुबे, गिरधारी जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव, मुन्नू दुबे, अतुल महाजन दुबे, भगवती जायसवाल, सचिन सरोज, अरविंद मौर्य, मनोज मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें