फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से नाराज भाजपा का उपकेंद्र पर प्रदर्शन

Mon, 25 May 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चेतावनी दी कि अविलंब बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो वे लोग जीटी रोड जाम करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के कोइरौना मंडल अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रविवार को वहिदानगर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। प्रदेश सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

 मंडल अध्यक्ष ने कहा कि उपकेंद्र से जुड़े गांवों में पिछले एक माह से अनियमित बिजली आपूर्ति की जा रही है। शासन से निर्धारित रोस्टर के विपरीत तीन से पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति की जाती है। कभी एक घंटे तो कभी दो घंटे बिजली आती है। उसके बाद चार से पांच घंटे गुल रहने के बाद फिर दो घंटे बिजली रहती है।
विज्ञापन


 शेड़यूल के विपरीत बिजली कब आएगी और कब जाएगी, इसका कोई निश्चित समय निर्धारण नहीं है। अक्सर फाल्ट के चलते भी दो से तीन दिन तक लगातार बिजली आपूर्ति ठप रहती है।

 जर्जर तारों को बदलने के लिए कई बार विभाग के अधिकारियों को पत्र दिया गया, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अवर अभियंता को दिया।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि अविलंब बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी। विभाग और सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध जताएंगे।

प्रदर्शन करने वालों में लालजी, चंद्र बहादुर, आनंद कुमार, रमेश मौर्य, संतोष कन्नौजिया, पुनीत शुक्ला, शुभम तिवारी, अभय पांडेय, राकेश शुक्ल, प्रदीप बिंद सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें