फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 150 हेक्टेयर में होगी आलू की खेती, 100 क्विंटल आया बीज

विज्ञापन
ज्ञानपुर उद्यान विभाग में रखी गई आलू। स्रोत विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में इस साल 150 हेक्टेयर में आलू की खेती होगी। उद्यान विभाग में 100 क्विंटल आलू का बीज आ गया है। इसके बाद किसानों का इसका वितरण भी शुरू हो चुका है। उद्यान विभाग से सिंगरौली 2920 रुपये और कोपरी बहार 2720 रुपये प्रति क्विंटल है। किसानों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लाभ मिलेगा। जिले में लघु सीमांत किसानों की संख्या ज्यादा है। बीते साल 15 नवंबर के बाद 50 क्विंटल आलू का बीज आया था। इस बार 100 क्विंटल आलू बीज एक महीने पहले ही विभाग में आ गया है। जिले में 50 हेक्टेयर में आलू की खेती होती है। आलू के बोआई का सीजन शुरू है। सोनभद्र का रोस्टर लखनऊ में लगा था। साथ ही भदोही का रोस्टर भी लग गया। इसके कारण आलू बीज इस बार जल्द आया है। 2920 और 2720 रुपये क्विंटल बीज किसानों को दिया जा रहा है। किसान आधार कार्ड की एक प्रति और नकद धनराशि कार्यालय में जमा कर बीज प्राप्त कर सकते हैं। उद्यान निरीक्षक धर्मेंद्र मौर्य ने बताया कि शोधित बीज लगाने से इसमें रोग लगने की क्षमता नष्ट हो जाती है। फसल में पाला लगने की आशंका नहीं होती है। क्योंकि लखनऊ से ये शोधित बीज मिलते हैं। बताया कि अन्य फसलों के मुकाबले इस फसल की पैदावार बेहतर होती है। बाजार में कई किस्म के बीज हैं लेकिन किसान विशेषज्ञ की सलाह पर ही बोआई के लिए बीज का चयन करें। भिदिउरा निवासी किसान सुभाष दूबे ने बताया कि पांच बिस्वा में आलू की खेती करता हूं लेकिन फसल का शोधन करके ही बोआई करनी चाहिए। इससे पैदावार बेहतर होती है। प्रति बिस्वा 70 से 75 किलो पैदावार बढ़ जाती है। ज्यादातर किसान दुकान से खरीदकर सीधे आलू की बोआई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें