ज्ञानपुर। डाक विभाग की ओर से सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में वित्तीय सशक्तीकरण दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें विभाग की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
वाराणसी पश्चिमी मंडल डाक अधीक्षक पीसी तिवारी ने कहा कि डाक विभाग की ओर से एक छत के नीचे 73 योजनाएं संचालित हो रही हैं। इसमें डिजिटल इंडिया के रूप में डाक विभाग अहम भूमिका निभा रहा है। बचत सेवा, डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि योजना, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, आधार कार्ड पेन कार्ड सहित कई योजनाएं सुविधा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने अभिकर्ता एवं 24 बेटियों को सुकन्या समृद्धि खाता देकर पुरस्कृत किया।
उप मंडलीय प्रभारी अखंड प्रताप गोस्वामी ने कहा कि डाक जीवन बीमा कम प्रीमियम में अधिक बोनस प्राप्त कर सकते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मैनेजर निकेश कुमार पांडेय ने कहां कि कोरोना काल से हर परिवार को घर बैठे सुरक्षित इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से अंगूठा लगाकर सुरक्षित धनराशि दी गई। इस मौके पर उप डाकपाल रमेश गुप्ता, मुकेश श्रीवास्तव, प्रियांशु, ओम प्रकाश वर्मा, पवन कुमार, राजू पाल आदि रहे।
भदोही से अर्चना बरनवाल, ज्ञानपुर से मोहम्मद करीम आलम,, सुरियावा से सोना, बचत बैंक खाता खोलने वालों में ज्ञानपुर से कंचन देवी, सुरियावां से आरती मौर्या, भदोही से अर्चना बरनवाल जबकि ज्ञानपुर से वीना श्रीवास्तव को अधीक्षक ने विशेष पुरस्कार दिया।