फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट : गले में दबाव से हुई थी संदीप की माैत, पूछताछ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के हाॅस्टल चौराहे के पास रविवार की रात नौ बजे संदीप यादव (20) निवासी गुलौरी की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में दबाव की पुष्टि हुई है। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को एएसपी शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में जांच टीम घटनास्थल पर पहुंची। कई लोगों से मामले में पूछताछ भी की। गोपीगंज के गुलौरी निवासी रंग बहादुर यादव ने बताया कि संदीप ज्ञानपुर के काशी नरेश विश्वविद्यालय में स्नातक का छात्र था। वह हाॅस्टल चौराहे के समीप किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करता था। रविवार की रात करीब नौ बजे उसका शव कमरे में मिला। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में दबाव की पुष्टि हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर ही कुछ कहा जा सकेगा। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें