फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा सोमवार से मनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। सभी सीएचसी और पीएचसी पर कैंप लगाकर परिवार नियोजन के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर और महाराजा बलवंत सिंह जिला चिकित्सालय भदोही पर जनसंख्या पखवाड़ा को लेकर प्रतिदिन कैंप लगाया जाएगा। सुबह दस बजे से पांच बजे तक परिवार नियोजन, नसबंदी की जानकारी दी जाएगी। जबकि सीएचसी पर अलग अलग तिथि निर्धारित की गई है। सुरियावां, अभोली और गोपीगंज सीएचसी पर 14, 18, 21, 25 जुलाई को कैंप लगाया जाएगा। जबकि डीघ, औराई, भदोही सीएचसी पर 12, 15, 22, 29 जुलाई को परिवार नियोजन कैंप लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें