फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में गरीबों के हाथ आया कंबल तो खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ठंड में जिला प्रशासन संग विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से कंबल वितरण का कार्यक्रम चल रहा है। कोई 100 तो कोई 200 कंबल वितरित कर रहा है। सोमवार को लायंस क्लब के आरसी त्रिपाठी ने हिंछनपुर में 200 गरीबों को कंबल वितरित किया। कहा कि समाजसेवा करना पुण्य का काम है। इस मौके पर अर्चित त्रिपाठी, सुनील, मूलचंद्र, आकाश, शैैलेंद्र शुक्ला, दीपू पांडेय आदि रहे। अभोली के गड़ौरा गांव में समाजसेवी मृत्यंजय सिंह ने सोमवार को दलित बस्ती में 250 कंबल वितरित किया। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इस मौके पर आकाश सिंह, साधु, मिठाई लाल, लल्लू राम, रामलखन आदि रहे। औराई विकास खंड के दवनपुर गांव में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव श्रीराम दूबे और लेखपाल अमरेश दूबे के नेतृत्व में 100 गरीबों को कंबल वितरित किया गया। तहसील प्रशासन की तरफ से 25 जबकि प्रधान की ओर से 75 कंबल गरीबों को दिया गया। सुरियावां के भिखारीरापुर गांव में फार्फ संस्था की ओर से 125 गरीबों को कंबल वितरित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व आईजी अमरदत्त मिश्र ने कंबल वितरण करते हुए कहा कि गरीबों की सेवा करना पुनीत कार्य है। ठंड में उनका सहयोग करने से पुण्य मिलता है। इस मौके पर मोइनुद्दीन, प्रमोद, दीप नारायण, अनुराग मिश्रा, रविंद्र यादव, ऋषिराज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें