फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंद समाज को मिले राजनीतिक हक : रामकिशोर

विज्ञापन
किशन देवपुर जंगीगंज में बिंद समाज के होली मिलन समारोह में जुटे लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
कौलापुर। किशन देवपुर जंगीगंज में शुक्रवार को बिंद समाज की ओर से होली मिलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम किशोर बिंद व पूर्व मंत्री मदन लाल बिंद ने समाज के राजनीतिक भागीदारी की वकालत की।
विज्ञापन

कहा कि समाज में अधिक से अधिक लोगों को राजनीति में आकर समाज के वंचित तबके की आवाज को बुलंद करना होगा। इसके लिए सबसे पहले हमें संगठित होकर एकजुट आवाज उठानी होगी। कहा कि पूर्वांचल के बिंद समाज का बहुतायत संख्या का दबदबा रहा है, लेकिन कुछ वर्षों पहले से राजनीतिक खरीद फरोख्त होने के कारण आज विभिन्न दल में बिंद समाज की गणना कम आंकी जा रही है।
भदोही के लिए बिंद समाज का राजनीतिक भविष्य मजबूत है। कहा कि आगामी समय में यदि जाति जनगणना होती है, तो बिंद ऑब्लिक केवट लिखा जाएगा।
कहा कि विभिन्न दलों द्वारा लोगों को गुमराह किए जाने के लिए गांव-गांव में चौपाल लगाकर जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर कमला शंकर महतो, लालमणि बिंद, त्रिलोकी नाथ बिंद, रमेश चंद्र बिंद, सुरेंद्र कुमार बिंद, लोक गायिका पूजा बिंदेश्वरी आदि रहीं। संचालन भोलानाथ बिंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें