डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस शुक्रवार को जिलेभर में राजनीतिक दलों की ओर से धूमधाम से मनाया गया। जयंती पर सभी दलों ने बाबा साहब के योगदान की सराहना की। साथ ही उनके सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्प लिया गया। असनाव बाजार में लोक जनशक्ति पार्टी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती केक काटकर मनाई। जिला इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ललित नारायण पासी ने जन्मदिवस की बधाई दी। कहा कि बाबा साहब ने जो कार्य अधूरा छोड़ा है, उसे केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान पूरा करने के लिए दिन-रात संघर्ष कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री रहते अंबेडकर जयंती पर अवकाश घोषित करवाया। उनके कार्यों का देश के अधिकांश दलित वर्ग को लाभ हुआ। जिलाध्यक्ष घनश्याम सरोज, दूधनाथ पासवान, आशा देवी, बाबू नंदन, सूबेदार, असलम हाश्मी, हबीब, शबनम, जुलेखा, राम प्रसाद, अखिलेश, पंकज आदि रहे। इसी तरह सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी ने डॉ. अंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्घासुमन अर्पित किया गया। दुखरन यादव, वजीर आलम, विनोद कुमार, नान्हक यादव, प्रमोद यादव, मिंटू बेग, तेजू, बब्बू, घनश्याम,विनोद यादव आदि रहे। भाजपा की ओर से डॉ. अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम में उनके विचार कि हर दस साल पर नोट बदल देने चाहिए के बारे में बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि संविधान निर्माण में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर रिंकू सिंह, रामेश्वर उपाध्याय, आनंद मिश्र, विमल मिश्र, गुलाब मौर्य, राकेश बिंद, संतोष पांडेय आदि रहे। इसी तरह लोक कल्याण विधिक एवं संरक्षण समिति की ओर से भी डॉ. अंबेडकर के योगदान पर चर्चा की गई। दीपक रावत, राजबहादुर यादव, राजधर बिंद, शशिप्रकाश आदि रहे। इसी तरह डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन से जयंती पर श्रद्घांजलि दी गई। इस मौके पर उपाध्यक्ष मुरलीधर, रमाशंकर यादव, राकेश कुमार, सोमारू राम, राजकुमार, शिवमणि आदि रहे। सीखापुर के सागररायपुर गांव में कांशीराम समाज सेवा की ओर से डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर जयप्रकाश भारतीय, रविंद्र कुमार, वंशराज आदि रहे। महाराज कुमार अनंत नारायण सिंह विद्या संस्थान में अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर अभय कुमार, दिनेश मालवीय, चंद्र प्रसाद, प्रमोद, अमरेेंद्र, गीमा शुक्ला, मंजू, नीता, सुषमा, किरन आदि रहे।