फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 में बसपा को मिलेगी पूर्ण बहुमत

विज्ञापन
सरपतहां स्थित बसपा के कार्यालय पर आयोजित बैठक में मंचासीन जोनल कोआर्डिनेटर अशोक गौतम दाएं। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सपा और भाजपा की नीतियां जनता देख चुकी है। 2022 में बहुमत के साथ बसपा की सरकार बनेगी और बहन मायावती मुख्यमंत्री होंगी। यह बातें मंगलवार को सरपतहां स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर मुख्य अतिथि इलाहाबाद-मिर्जापुर मंडल सेक्टर प्रमुख अशोक गौतम ने कही। उन्होंने कहा कि सेक्टर और बूथ की मजबूती से पार्टी आगे बढ़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच में जाएं और पार्टी की नीतियों को बताएं। विशिष्ट अतिथि सेक्टर प्रभारी अमरेंद्र बहादुर ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है। दलितों, पिछड़ों का लगातार उत्पीड़न बढ़ा है। बसपा नेता हरिशंकर उर्फ दादा चौहान ने कहा कि बसपा ने कभी भी जाति धर्म में लोगो को बांटने का कार्य नही किया। इस मौके पर लल्लूराम गौतम, कड़ेशंकर भारती, गुड्डूराम, बैजनाथ गौतम, संतोष राव, समरजीत पासी, दीना पासी, सलाउद्दीन अंसारी, सदाब अंसारी, जयशंकर पाल, स्वतंत्र मौर्या,रमाकांत गौतम, राधेश्याम बिंद, कमलाशंकर भारती, सुबोध राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें