फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत दरें बढ़ाने के विरोध में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला इकाई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विद्युत उपकेंद्र पर धरना देकर विद्युत दरें बढ़ाए जाने का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि एक तो सरकार ढांचागत व्यवस्था में सुधार नहीं कर रही है दूसरी ओर ओर महंगाई लाद रही है। बढ़ोत्तरी वापस लेने की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता राम कुमार को सौपा।
विज्ञापन

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे इजहार खां ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबो का वोट लेकर सत्ता में आई लेकिन चुनाव जीतते ही वादे भूल गई। बिजली, सिंचाई, आटे-दाल के भाव सबमें गरीबों पर अत्याचार कर रही है। हालिया बढ़ी विद्युत दरें इस बात की नजीर है कि सरकार गरीबी नहीं बल्कि गरीबों को ही मिटा रही है। वक्ताओ ने कहा कि मूल्य वृद्धि से किसानों की कमर टूट गई है। उनके उपज की सारी कमाई सरकार ही खा जा रही है।
धरना के दौरान 5 सूत्री मांग पत्र पढ़ते हुए कहा कि नई विद्युत दरों को वापस ली जाए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाय। ट्रिपिंग की समस्या को दूर की जाए। जिन गावों में अब तक रोशनी नहीं पहुंची है वहां बिजली पहुंचाई जाए। इस दौरान विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी रोक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन

धरना के दौरान सरकार के खिलाफ जमके नारेबाजी की गई। संचालन भुलाल पाल ने किया। राजेंद्र कनौजिया, रामजीत यादव, रामगेना कुमारी, सुभावती, अनिता, मिथुन, सुशीला, सत्यनरायण, पंधारी, प्रेमचंद्र, उर्मिला देवी, असलम, लल्लन मौर्य, पारस बिंद, प्रभुनाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें