फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पुलिसकर्मी का अश्लील वीडियो वायरल, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही कोतवाली में तैनात एक कांस्टेबल का अश्लील वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने तत्काल प्रभाव से कांस्टेबल को निलंबित कर जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर बाद सोशल मीडिया पर भदोही कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल श्याम सुंदर यादव का अश्लील वीडियो वायरल हो गया। इसमें वह वर्दी में एक महिला से अश्लील हरकत कर रहा था। करीब डेढ़ मिनट से अधिक समय के वीडियो में महिला के साथ पुलिसकर्मी भी अश्लील हरकतें करता दिख रहा है। जैसे ही अश्लील वीडियो वायरल हुआ पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मामले की खबर लगते ही एसपी ने उक्त हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि कांस्टेबल को निलंबित कर जांच सीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें