फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने में फंसे दरोगा, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/घोसिया (भदोही)। औराई कोतवाली क्षेत्र के तिऊरी गांव में मारपीट के एक मामले में रिश्वत लेने के आरोप में एसपी राम बदन सिंह ने दरोगा आनंद सिंह को निलंबित कर दिया। प्रकरण की जांच के लिए एएसपी को नामित किया। दरोगा पर पैसा नहीे देने पर मुकदमें की धारा बढ़ाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

26 अक्तूबर की रात तिऊरी गांव के सामने जीटी रोड पर एक ढाबे पर राजकुमार निवासी किशोरगंज रांची पहुंचा। आरोप है कि वह ढाबे पर पत्थर आदि फेंक रहा था। जिसको लेकर लोगों ने उसे बांधकर मारापीटा। पिटाई के बाद ढाबा संचालकों ने यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस राजकुमार को औराई कोतवाली ले गई। पूछताछ में राजकुमार ने बताया कि वह सड़क पर पत्थर फेंक रहा था जबकि ढाबा वाले गलत समझ बैठे। पुलिस ने घायल व्यक्ति का मेडिकल कराकर पिटाई करने वाले चार लोगों के खिलाफ मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
सोमवार को औराई कोतवाली के दरोगा आनंद सिंह गांव में जांच के लिए पहुंचे। जहां कुछ लोगों ने मामले को सुलझाने के लिए दरोगा से बात की। उसी दौरान दरोगा की ओर से रिश्वत मांगी गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने 25 हजार रिश्वत देते हुए मोबाइल में रिकार्ड कर लिया। रिकार्डिंग को सोमवार शाम को एसपी को दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने दरोगा आनंद सिंह को निलंबित कर अपर पुलिस अधीक्षक को जांच सौंप दी। एसपी राम बदन सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीडियो देखने के बाद दरोगा को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें