चौरी। थानाक्षेत्र के मई हरदोपट्टी में मुहर्रम के दसवीं के दिन फर्जी धर्म परिवर्तन की सूचना से पुलिस घंटों हलकान रही। पुलिस की जांच में मन्नत पूर्ण होने पर ताजिया में झंडा चढ़ाने का निकला। बताया जा रहा है कि मन्ने प्रजापति की पत्नी प्रमिला देवी को टॉन्सिल था। उसने मन्नत मानी थी की ठीक हो जाएगा तो मुहर्रम के दिन ताजिया में झंडा चढ़ावा करेगी।
पुलिस ने अनुसार मन्नत पूरा होने पर प्रमिला ने अपने भाई केशव प्रसाद मौर्या के साथ झंडा चढ़ाने के लिए जा रही थी। इस बीच किसी ने धर्म परिवर्तन की अफवाह फैला दी। कस्बा चौकी इंचार्ज नथुनी सिह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद सभी को छोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि धर्म परिवर्तन से जुड़े अफवाह में कोई सच्चाई नही मिली। मन्नत पूरी करने के लिए महिला जा रही थी। संवाद