फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के प्रति हिंसा पर कड़ी कार्रवाई करे पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य ऊषा रानी बुधवार को जिले में पहुंचीं। उन्होंने महिला हिंसा से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए उनके साथ होने वाले अपराध पर अंकुश लगाने की नसीहत पुलिस को दी। इस मौके पर 11 मामले आए, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बाकी के प्रकरण को संबंधित अधिकारियों को इस हिदायत के साथ सौंपा गया कि इन प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य ऊषा रानी ने बुधवार को सदर तहसील में अधिकारियों के साथ जनसुनवाई कर दो मामलों का निस्तारण कर नौ मामलों को विभागीय अधिकारियों को सौंपकर निस्तारित करने का निर्देश दिया। सुनवाई में 11 महिलाओं ने अर्जी लगाकर न्याय की मांग की। मातहतों को सदस्य ने हिदायत दी कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण को मजबूत बनाने के लिए चलाई जा रही प्रमुख योजना मिशन शक्ति योजना को और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। थाना, कोतवाली, चौकी, महिला थाना समेत सभी विभागों, तहसील, ब्लॉक कार्यालयों में महिला डेस्क की सुविधाओं को ध्यान में रखकर महिलाओं के मामले में तेजी दिखाया जाए। लापरवाही के कारण कई ऐसे मामले कोर्ट-कचहरी में पहुंच जाते हैं, जिनमें सख्ती दिखाकर भी कुछ नहीं किया जा सकता। संभव हो तो सुलह-समझौते के आधार पर महिलाओं को न्याय दिलाया जाए।
अक्सर देखने को मिल रहा है कि मिशन शक्ति जागरूकता अभियान चलने पर भी दहेज उत्पीड़न, हत्या, पारिवारिक विवाद, छेड़खानी, छिनैती, मारपीट, राशनकार्ड, पारिवारिक लाभ, तीन तलाक, जनकल्याणकारी योजनाओं का सत्यापन, सुमंगला योजना के निस्तारण जैसे मामलों में कमी न आना चिंता की बात है। प्रशासन और पुलिस अधिकारी महिलाओं का हित ध्यान में रखकर काम करें, तभी सरकार और जनसुनवाई का सही अर्थ सामने आ सकेगा। इस मौके पर एएसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव, तहसीलदार देवेंद्र यादव, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, राजकुमार, नेमतुल्ला, राणा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें