फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में बाधक बन रहे लोगों को चिह्नित करे पुलिस:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज नगर के वार्ड संख्या 16 ज्ञानपुर रोड-नोनियान गली में लाखों की लागत से बनने वाले सार्वजनिक शौचालय का मामला तूल पकड़ रहा है। ईओ की शिकायत पर बृहस्पतिवार को स्थलीय निरीक्षण करने डीएम राजेंद्र प्रसाद पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिया है कि यदि निर्माण कार्य में किसी तरह का व्यवधान कोई उत्पन्न करता है तो उसे तत्काल चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। प्रशासनिक अधिकारियों के सख्त रुख देख विरोध कर रहे लोग इधर-उधर खिसक लिए। पूर्व के दिनों में पालिका कर्मचारियों और स्थानीय सभासद की मिलीभगत से व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए शौचालय को विवादास्पद बनाकर न्यायालय में पहुंचा दिया, लेकिन मामला जनहित से जुड़ा होने के कारण न्यायालय ने भी पालिका प्रशासन को उसी स्थान पर निर्माण कराने का आदेश पारित कर दिया, जहां विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। गत दिनों भी मामले में तहसीलदार, एसडीएम, क्षेत्राधिकारी विरोध करने वालों को हिदायत दी जा चुकी है और पालिका निर्माण के लिए टेंडर भी पारित कर चुका है।
बृहस्पतिवार को ठेकेदार जैसे ही मजदूरों को लगाकर निर्माण शुरू कराया, तब तक कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर कार्य रोक दिया। मौके पर पहुंची ईओ अमिता सिंह के समझाने पर भी बात नहीं बन सकी तो मामले को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा कर समाधान की मांग की गई, जिस पर दलबल के साथ पहुंचे डीएम राजेंद्र प्रसाद ने स्थलीय निरीक्षण कर बिना किसी अवरोध के निर्माण को शुरू कराने का निर्देश दे दिया। पालिकाध्यक्ष प्रह्ला दास गुप्ता का कहना था कि कुछ लोग स्वार्थ की राजनीति कर मामले को लटकाना चाहते हैं, लेकिन ऐसा संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें