फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता पक्ष के दबाव में कार्य कर रही है पुलिस

Sun, 10 Jul 2016 01:48 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौरी थाने पर धरना दिया। इसमें प्रदेश  सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया गया। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, अपराधी बेलगाम हो गए हैं, सत्ता पक्ष के इशारे पर पुलिस अन्याय की हद करने में पीछे नहीं है। इस दौरान चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी पुलिस के रवैए में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी और तेज आंदोलन करेगी। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने लठिया मामले को लेकर पुलिस पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया। कहा कि न्याय मिलने तक भाजपा पीड़ित परिवार के साथ रहेगी। घंटे भर तक चले धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, नेता डॉ. आरके पटेल, शैलेंद्र दुबे टुन्ना आदि ने संबोधित किया। सभी ने प्रदेश सरकार को निशाने पर रखा। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। सपा सरकार में सिर्फ वोट बैंक की राजनीति होती है। 
इस मौके पर राकेश दूबे, कन्हैयालाल मिश्र, ओम प्रकाश, दिनेश पांडेय, संतोष तिवारी, प्रदीप सिंह, सुनील मिश्र, संजय मिश्र, सर्वेस पाल, सिकंदर पटेल, सुरेश सिंह, अमरदीप सिंह, श्यिाम बिहारी, राकेश मिश्र, अवनीश         दुबे, संतोष तिवारी, ऋचा सिंह, सपना दुबे, अनिल कुमार मिश्र आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें