फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोहरपुर में पुलिस ने बजवाई डुगडुगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना पुलिस ने क्षेत्र के मनोहरपुर केवटाही गांव निवासी फरार अभियुक्त धनंजय शर्मा के घर पर पहुंच कर धारा 82 सीआरपीसी का नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में पुलिस ने कोइरौना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में मनोहरपुर निवासी धनंजय शर्मा के खिलाफ धारा 363 व 366 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। अभियुक्त अभी तक फरार चल रहा है। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत के आदेश पर सीतामढ़ी चौकी प्रभारी आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार को आरोपी के घर पर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया। इस दौरान पुलिस ने डुगडुगी बजवाकर मुनादी भी कराई। कार्रवाई को लेकर गांव में चर्चा रही। इस दौरान हेड कांस्टेबल महेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रदीप व हंस आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें