फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पुलिस लाइन में थिरके पुलिस कर्मी, उड़े अबीर-गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को डीएम गौरांग राठी और एसपी डॉ. अनिल कुमार की मौजूदगी में जमकर अबीर-गुलाल उड़ा। उत्साहित सिपाहियों ने दोनों अधिकारियों को कंधे पर उठाकर डांस किया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने फायर मशीन से जमकर रंग बरसाई। हर कोई इस दौरान रंगों में सराबोर रहा। होली और शबेबारात पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी से लेकर कर्मचारी गुजरे एक सप्ताह तक अलर्ट मोड में रहे। होलिका दहन और रंगोत्सव पर्व में सभी की ड्यूटी रही, जिससे वह होली का आनंद नहीं ले सके। पुलिस लाइन में आयोजित होली समारोह के मौके पर जब जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार पहुंचे तो पुलिसकर्मी उनको कंधों पर उठाकर पुलिस लाइन के अंदर लेकर पहुंचे। इस मौके पर जनपद के उच्चाधिकारियों के साथ पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। एक दूसरे को जमकर रंग और गुलाल लगाया। तमाम पुलिस कर्मी ढोल-नगाड़े की थाप पर नृत्य कर एक दूसरे को बधाई देते दिखे।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर के खड़हट्टी मोहाल में दूसरे दिन भी होली का पर्व मनाया गया। नगर के खड़हट्टी मोहाल में अबीर गुलाल लेकर निकली नव युवकों की टोली डीजे की धुन पर थिरकती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें