बाबा हरिहरनाथ का भव्य श्रृंगार के लिए रुद्राक्ष की माला तैयार करते बर्फानी ग्रुप के कार्यकर्ता।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। भगवान शिव के प्रिय माह सावन के अंतिम सोमवार को नगर स्थित सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ का 51 हजार रुद्राक्ष से भव्य शृंगार किया जाएगा। बर्फानी ग्रुप की ओर से इसकी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। संगठन के पदाधिकारी मुन्नू उपाध्याय ने बताया कि जनसहयोग से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सोमवार को होने वाले शृंगार के लिए रुद्राक्ष की मालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। शृंगार के बाद आरती का कार्यक्रम भी कराया जाएगा। अध्यक्ष ब्रह्मा मोदनवाल की देखरेख में राकेश महाराज, सोनू, राजू पुजारी, सोनू पुजारी आदि लोग तैयारी में लगे रहे।