फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हिस्ट्रीशीटर के हत्यारोपी को लेकर जांच करने पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिया थाना क्षेत्र के सदरेपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर शनि देवल की हत्या के आरोपी युवक को रिमांड पर लेकर पुलिस जांच कर रही है। बुधवार को पुलिस उसकी निशानदेही पर केड़वड़िया स्थिति कुएं के पास पहुंची।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद तमंचा व लोहे का रॉड कुएं में फेंक दिया गया था। गोपीगंज नगर के केड़वड़िया अंजही मोहाल स्थित कुएं में बीते 15 फरवरी को हिस्ट्रीशीटर शनि देवल का शव कुएं मे उतराया मिला था। पिता जोखूलाल भारतीय की तहरीर पर लोकमनपुर हंडिया प्रयागराज निवासी विकास माली, सदरेपुर निवासी विशाल व अंकित दुबे के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। शनि देवल हंड़िया थाने का हिस्ट्रीशीटर था। इसके ऊपर प्रयागराज समेत भदोही जनपद के कई थानों में तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमा दर्ज हैं। इसी मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने गोताखाेरों की मदद से कुएं की तलाश ली। इस दौरान सीओ प्रभात राय समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें