फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। गैंगस्टर के चार आरोपियों को भदोही के इंदिरा मिल चौराहे से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लूट, चोरी, हत्या के प्रयास और धोखाधड़ी जैसे गैंग के शातिर सदस्यों के खिलाफ पूर्व में मुकदमा दर्ज किया गया था। उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर पुलिस टीमें लगातार सक्रिय रहीं। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली भदोही पुलिस ने इंदिरा मिल चौराहे से अभिनव सिंह निवासी मर्यादपट्टी, राजन चौहान निवासी नई बाजार, मनीष कुमार सोनकर निवासी नई बाजार और कृपाशंकर निवासी पटेल नगर नई बाजार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें