फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दहेज हत्या में जेठ को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सुधवैं गांव में विवाहिता मधु बिंद की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को जेठ योगेश बिंद को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पति विकास और ससुर नागेंद्र को एक दिन पूर्व ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। दो दिन पूर्व मधु बिंद की कमरे में फंदे से लटकता शव मिला था। इसमें उसके भाई रविचंद्र बिंद ने तहरीर देकर बहन की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रताड़ित कर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। एसपी डॉ. मीनाक्षी के निर्देश पर थाना प्रभारी राकेश सिंह ने गांव से ही तीसरे आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें