फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: राजकीय महाविद्यालय में हुई कविता-अंताक्षरी प्रतियोगिता

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में अंताक्ष्यड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्रोत- महाविद्यालय
विज्ञापन
भदोही। नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में हिंदी विभाग की ओर से हिंदी पखवाड़ा के तहत शनिवार को कविता, अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अलग अलग टीमें बनाकर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने हिंदी कविता की विविध पंक्तियों एवं काव्य-पंक्तियों का प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

शब्द रागिनी टीम को प्रथम स्थान मिला। शब्द रागिनी टीम में अंजली पांडेय, खुशी उपाध्याय, ऊषा शामिल रहीं। शब्द सरिता टीम को द्वितीय स्थान मिला। इस टीम में खुशी , नेहा कन्नौजिया व अंजली यादव शामिल रहीं। तृतीय स्थान पर रही शब्द तरंग टीम में चंचल सरोज, कोमल गौतम तथा आशू यादव शामिल रहीं। प्रतियोगिता संयोजक हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ. शिखा तिवारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में कला जागृत होती है। इससे उनमें हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि विकसित करने के साथ उनकी रचनात्मक एवं अभिव्यक्ति की क्षमता भी सुदृढ़ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें