फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 10 माह में 22 प्रार्थना पत्र, फिर भी न्याय का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/औराई। त्रिलोकपुर के राम शिरोमणि बिंद आठ माह से अपनी भूमिधरी जमीन की पैमाइश के लिए दौड़ रहे हैं। तहसील में 12 बार प्रार्थना पत्र दे चुके, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला। गोहिलांव की अनीता देवी का राशन कार्ड से नाम कट गया। 10 माह से चक्कर लगा रहीं पर नाम नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर के राजनाथ 10 माह से जमीन के बंटवारे के लिए तहसील आ रहे हैं। 22 बार प्रार्थना पत्र दे चुके पर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। यह तो बानगी है। संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली अधिकतर शिकायतें फाइलों में लंबित रह जाती हैं। तीनों तहसीलों में आए 139 प्रार्थना पत्रों में सिर्फ 16 का निस्तारण हो सका। 120 से अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी रहीं।
भदोही तहसील में डीएम विशाल सिंह के न होने पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता में है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ ने बाल विकास पुष्टाहार विभाग, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, परिवार नियोजन, समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, महिला कल्याण विभाग के कैंप का निरीक्षण कर लाभार्थियों को दी जाने वाली योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली।
तहसील में आए 55 प्रार्थना पत्रों में पांच का निस्तारण हुआ। इस मौके पर एसडीएम भान सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, पीडी आदित्य कुमार, डीडीओ ज्ञान प्रकाश, डीआईओएस अंशुमान आदि मौजूद रहे। औराई तहसील में डीआईजी आरपी सिंह और एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। यहां आए फरियादियों की शिकायतें अफसरों ने सुनीं। यहां आए 54 मामलों में सात का निस्तारण हुआ। ज्ञानपुर तहसील में एसडीएम अरुण गिरी ने शिकायतें सुनीं। यहां 30 प्रार्थना पत्रों में चार का निस्तारण हुआ। तीनों तहसीलों में आए कुल 139 प्रार्थना पत्रों में 16 निस्तारित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें