पीएम मोदी क्रिकेटर शिवम दूबे से बातचीत करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
आईए भाई भदोही वाले, मैं जानता हूं यार। चार जुलाई को दिल्ली के लुटियंस जोन में वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों से मुलाकात के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेटर शिवम दूबे से मिलते समय यह जिक्र किया। शनिवार को यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। भदोही का नाम आते ही प्रशंसक भी खुशी से फूले नहीं समा रहे।
वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेले गए टी-20 वर्ल्डकप में जिले के दो खिलाड़ी 15 सदस्यीय टीम में शामिल हुए थे। जिसमें चौरी के मानिकपुर के रहने वाले शिवम दूबे और सुरियावां के यशस्वी जायसवाल भी थे।
दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराने के बाद चार जुलाई को टीम विशेष फ्लाइट से दिल्ली पहुंची। जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक-एक खिलाड़ी से मिलकर खुशी को साझा किया। क्रिकेटर शिवम दूबे जब पीएम से मिलने के लिए पहुंचे तो प्रधानमंत्री ने आइए भाई भदोही वाले।
जिस पर शिवम ने कहा कि भदोही को जानते हैं तो पीएम ने कहा कि मैं जानता हूं यार। प्रधानमंत्री ने भविष्य में बेहतर खेलने के लिए शिवम को बधाई भी दिया। कहा कि प्रधानमंत्री ने भदोही का जिक्र कर जनपद के लोगों को गौरवान्वित किया।