फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के सपनों के गांव में भूखे नौनिहाल

Thu, 11 Dec 2014 02:15 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 पीएम के सपनों के गांव सांसद आदर्श ग्राम कौलापुर में नौनिहाल स्कूल से खाली पेट लौटने को विवश हैं। संवेदनहीनता के चलते एक माह से न तो मिड डे मील बन रहा है और न ही आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार का वितरण हो रहा है।


स्वतंत्रता दिवस के दिन लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को सांसद आदर्श ग्रामसभा को चयन कर विकास कराने की बात कही थी।

 पिछले दिनों प्रधानमंत्री वाराणसी के सांसद आदर्श गांव जयापुर का चयन करने के बाद वहां लोगों को ग्रामसभा के हित एवं विकास को लेकर कई बातें बताईं।

वाराणसी से सटे भदोही जिले में सांसद आदर्श गांव में नौनिहालों के हित से जुड़े मसले पर अफसर से लेकर जनप्रतिनिधि संवेदनहीन बने हुए हैं।

प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कौलापुर में पिछले एक माह से मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले करीब ढाई सौ बच्चे प्रतिदिन स्कूल से भूखे लौट रहे हैं। कमोबेश यही स्थिति आंगनवाड़ी केंद्र का है जहां मासूमों और धात्रियों को पोषाहार नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान श्रीनिवास चतुर्वेदी का कहना है कि खाद्यान्न और कन्वर्जन कास्ट न मिलने से एमडीएम नहीं बन पा रहा है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है लेकिन उस पर पहल नहीं की गई। विद्यालय की हेडमास्टर रचना ने बताया कि अनाज और कन्वर्जन कास्ट के लिए सभी उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि कौलापुर गांव में एमडीएम न बनने की जानकारी नहीं है। एक माह से एमडीएम न बनना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें