फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर खूब बरसे आदित्यनाथ

Sat, 21 Nov 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद जाने से रोके जाने के विरोध में शुक्रवार को औराई में हाईवे पर जाम लगाने के दौरान महंत आदित्यनाथ प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे।
विज्ञापन

 इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के कार्यक्रम में सांसद महंत आदित्य नाथ को भाग लेना था। शुक्रवार सुबह नौ बजे समर्थकों के साथ जैसे ही उनका काफिला औराई चौराहे पर पहुंचा, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। एसपी ने इलाहाबाद प्रशासन का एक कागज दिखाते हुए लौटा दिया। इस पर काफिला मिर्जापुर की ओर चला गया। वहां से दर्शन के बाद आदित्यनाथ काफिले के साथ फिर औराई पहुंचे और इलाहाबाद जाने की कोशिश की। पुलिस ने फिर उनको रोक दिया।इस दौरान आदित्यनाथ के समर्थकों आैर पुलिस में तनातनी की स्थिति बनी रही है।

 इस पर हिंदू वाहिनी के सदस्यों और समर्थकों ने चौराहे पर जाम लगाकर नारेबाजी की। महंत आदित्य नाथ ने कहा कि इलाहाबाद प्रशासन ने यह कहकर न आने की बात कही कि मुस्लिम छात्र संगठन उनका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ ये लोग सेक्युलरिज्म की बात करते हैं और दूसरी तरफ इन्हें मुस्लिम संगठनों से सहानुभूति है। अगर देश में आईएसआईस और आईएसआई की गतिविधि पनपती है और यह लोग व्यवस्था में रहेंगे तो इसका मतलब यह लोग उसे रोकेंगे नहीं। उनकी गतिविधियों को देश में  संचालित होने देंगे। यह प्रदेश सरकार का अलोकतांत्रिक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने फोन कर इलाहाबाद छात्रसंघ के पदाधिकारियों को बधाई दी और समर्थकों के साथ वाराणसी की तरफ चले गए। इस दौरान आदित्यनाथ के समर्थकों आैर पुलिस में तनातनी की स्थिति   बनी रही है।समर्थकों में काफी नाराजगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें