फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सेवा और नशा मुक्ति का लिया संकल्प

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में सेवा का संकल्प लेते शिक्षक और छात्र। स्रोत- महाविद्यालय
विज्ञापन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प दिवस एवं नशा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. माया ने विद्यार्थियों को नशा-मुक्ति की शपथ दिलाकर की।
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत नमो सेवा अनकही कहानी में नमो सेवा गाथा के रिकॉर्डेड वीडियो छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किए गए, जो प्रधानमंत्री के संघर्ष की कहानी पर आधारित थी। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के जनसेवा के 25 वर्षों के सफर और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता में आए सकारात्मक बदलावों को युवाओं तक पहुंचाना था।
इस अवसर पर छात्रों ने ''''''''नमो सेवा गाथा'''''''' थीम पर आधारित नुक्कड़ नाटक, भाषण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिसमें डिजिटल भारत, स्वच्छ भारत और आत्मनिर्भर भारत आदि विषयों को कलात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने ''''''''विकसित भारत'''''''' के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। संघर्ष के बाद उन्होंने राजनीतिक उपलब्धियां हासिल कीं। जिससे वे आज देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत के रूप में स्थापित करने की जो योजना बनाई हैं, उसमें हम सबको अपना योगदान देना होगा। प्रतियोगिता में चंचल सरोज, खुशी उपाध्याय एवं अंजली यादव ने क्रमषः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. रुस्तम अली, डॉ. रविंद्र कुमार पाण्डेय, डॉ. अमित तिवारी, डॉ. अंकिता तिवारी, डॉ. आशीष जायसवाल, डॉ. अनीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें