फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब पड़े हैंडपंपों का रिबोर कराएं

Sun, 21 Jun 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद वीरेंद्र सिंह ने जलनिगम को निर्देश दिया कि प्रचंड गर्मी के मद़्देनजर स्थलों का सर्वे कर शीघ्र ही हैंडपंपों का रिबोर कराएं ताकि लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल सके।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सांसद ने अन्य विकास योजनाओं के समुचित क्रूियान्वयन पर भी कजोर दिया।
सांसद ने कहा कि भदोही जिला ऐतिहासिक है।

 यहां के तालाबों का सुदृढ़ीकरण कराया जाए। उपायुक्त मनरेगा, विन विभाग, डीपीआरओ, भूमि संरक्षण अधिकारी और लघु सिंचाई को निर्देश दिया कि तालाबों के जीर्णोद्घार में विशेष रुचि लें। कहा कि आदर्श गांव कवलापुर, अछवर और सर्रोई में वन विभाग ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण कराए।

सांसद ने कहा कि तालाबों के जीर्णोद्घार के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। सांसद ने ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को हिदायत दी कि पीएमजीएसवाई के तहत बनवाई जा रहीं सड़कें मानक के अनुरूप बनें।
विज्ञापन


 कहा कि जनता के धन से मानक के विपरीत सड़कों के निर्माण पर इंजीनियर पर कार्रवाई के साथ-साथ ठेकेदार को भी ब्लैकलिस्टेड किया जाएगा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा कर अवगत कराएं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जनता और समाज से दूरी न बनाएं। उनके बीच में रहकर उनकी समस्याओं का निपटारा करने का प्रयास करें। विकास कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 इस मौके पर सांसद ने राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, आश्रम विद्यालय, हास्टल निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, इंदिरा आवास, मनरेगा आदि की भी समीक्षा की। इस मौके पर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु, सीडीओ आरपी मिश्रा समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें