उन्होंने कहा कि आचार संहिता का सम्मान करते हुए पंचायत चुनाव संपन्न होने पर सभी को संतोष मिलेगा। कहा कि कहीं पर आचार संहिता का उल्लंघन हुआ तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने मतदान एजेंट बनने वाले युवाओं को विशेष रूप से सरल शब्दों में हल्के माहौल में समझाया। कहा कि भाव में आकर ऐसे युवा माहौल में सामंजस्य नहीं बिठा पाते। इसलिए समस्या खड़ी हो जाती है।
कार्यक्रम में सीओ ज्ञानपुर श्यामशंकर पांडेय ने भी आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। इसके उल्लंघन पर की जाने वाली कार्रवाई से अवगत कराया। इस मौके पर एसडीएम विपिन कुमार, एसओ कोइरौना हरिवंश सिंह यादव समेत अन्य मौजूद रहे।