पीडीडीयू नगर से पीएम और सीएम को राखी भेजते खिलाड़ी। स्रोत:-जागरूक पाठक
- फोटो : Administration
भारतीय डाक विभाग की पहल के तहत नंद बॉक्सिंग एकेडमी सेल्फ डिफेंस योगा ट्रेनिंग सेंटर के 50 से अधिक खिलाड़ियों ने सोमवार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भारतीय सेना और चंदौली पुलिस को राखियां और शुभकामना संदेश भेजे। खिलाड़ियों ने लिफाफों में राखियां रखकर देश की सुरक्षा में जुटे जवानों और पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और आभार जताया।
इस दौरान डाक विभाग के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव दिनेश तिवारी और पंकज जायसवाल मौजूद रहे। एकेडमी संचालक एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के जिला महासचिव कुमार नंदजी ने कहा कि खिलाड़ियों का यह प्रयास सेना और पुलिस के प्रति सम्मान का प्रतीक है। इस दौरान लवली मौर्य, कुसुम यादव, कार्तिक यादव, आराध्या कुमारी, सूरज, नूरहसन, सुप्रिया और रितिका मौजूद रहीं।