फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सुरक्षा के लिए विद्युत खंभों पर लगाए जा रहे प्लास्टिक कवर

विज्ञापन
महराजगंज में हाइवे के किनारे खंभे में प्ला​स्टिक लगाते निगम के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को विद्युत दुर्घटनाओं से बचाने के लिए बिजली निगम ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। हाईवे समेत प्रमुख मार्गों पर लगे विद्युत खंबों पर प्लास्टिक शीट और पीवीसी कवर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सावन माह शुरू होने के साथ ही पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए कांवरियों की आवाजाही बढ़ेगी। बड़ी संख्या में शिवभक्त प्रयागराज समेत अन्य गंगा घाटों से जल लेकर हाईवे से गुजरेंगे।
इसी को देखते हुए अधीक्षण अभियंता राधेश्याम के निर्देश पर विद्युत पोलों को कवर किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार बारिश के दौरान पोल में करंट उतरने की आशंका को कम करने के लिए लोहे के खंभों पर प्लास्टिक कवर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें